गढ़वा : थाना क्षेत्र के झूरा गांव निवासी अरविंद राम ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे उग्र होकर उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मारहटिया गांव की है, जहां ओम प्रकाश चौहान की पत्नी मनीषा देवी ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि मनीषा देवी का घरेलू किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार के सदस्यों ने उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।