whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

location_on मझिआंव access_time 06-Jun-24, 07:27 PM visibility 679
Share



सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के परेहिया डीह गांव निवासी सुरेंद्र परेहिया के लगभग 26 वर्षीय पुत्र राजेश परेहिया को जंगल में पेट में गोली लगने से मृत्यु बुधवार को ही दिन के एक बजे हो गई थी। मृतक के पिता सुरेंद्र परेहिया ने थाना में 6 जून को सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसका केस कांड संख्या 49/24 के तहत धारा: 302 201 34 आईपीसी एवं 27 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कराई गई है। जिन पर हुई नामजद प्राथमिकी दर्ज : जिनपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें परेहिया डीह गांव निवासी दिनेश परेहिया 35 वर्ष, रमेश परेहिया 25 वर्ष, उमेश परेहिया 22 वषॅ, संतोष परेहिया 35 वर्ष, प्रेमन परेहिया 35 वर्ष, शनिचर परेहिया 38 वर्ष एवं रंका थाना क्षेत्र के चटकमान गांव निवासी माला परेहिया लगभग 31 वर्ष।
Advertisement
मृतक के पिता के दिए आवेदन के अनुसार सातों मिलकर शिकार करने के लिए बोड़ीया राज जंगल में 5 जून दिन बुधवार को गये थे। इसी दौरान साथ गए हुए माला परिया के द्वारा हमें यानी मृतक के पिता को फोन कर कहा कि आपके बेटा राजेश परेहिया की मृत्यु गोली लगने से हो गई आप लोग आ जाइए, पूरे परिवार एवं ग्रामीणों के साथ जंगल में गया जहां काफी खोजबीन करने लगा, लेकिन काफी खोजबीन करने के बावजूद भी मेरा बेटा का शव नहीं मिला, जिसकी सूचना माझिआंव थाना को दी, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह सभी ने मिलकर मेरे बेटे को गोली मार कर हत्या कर दी है। जांच के बाद सभी पर कानुनी कार्रवाई की मांग की है। क्या कहा थाना प्रभारी ने : इधर इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि किसी की मृत्यु गोली लगने से हो गई।
Advertisement
जब वह परेहिया डीह गांव जाकर पता लगाने लगे तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। रात भर पुलिस छापेमारी कर शव को खोजती रही, यहां तक उन्होंने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र परेहिया के द्वारा अपने पुत्र को आनन-फानन में शव को जलाने के लिए रात्रि में ही लकड़ी इत्यादि की भी ब्यवस्था कर ली गई थी। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार के रात्रि में लगातार छापामारी पुलिस करते रही। अंत में शव मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया। जिसे पोस्टमार्टम कराने के लिए गढ़वा भेज दिया गया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिग्भ्रमित करने का भी भरपूर प्रयास किया गया। यहां तक कि लोगों के द्वारा लू लगने से मौत होने की भी बहाना बनाया गया।
Advertisement
लेकिन उक्त जंगल मे लगभग 10 किलोमीटर अंदर घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया गया तो मामला साफ हुआ कि राजेश को गोली लगने से मौत हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया राजेश परेहिया को गोली पेट में सटाकर मारी गई है जो पीठ में गोली पार हो गई है तथा घटनास्थल पर बड़ा सा पत्थर पर खून के छिटे भी पाए गए हैं। अब गोली किसने मारी, कैसे राजेश परेहिया की मृत्यु हुई, यह पुलिस के लिए अबुझ पहेली बनी हुई है। एक की हुई गिरफ्तारी, गया जेल : इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी जंगली जीव को शिकार करना हत्या करना तथा अवैध रूप से हथियार रखना कानून जुर्म है। इसे किसी भी सूरत में पुलिस अभियुक्त को नहीं बकसेगी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों में से एक अभियुक्त दिनेश परेहिया को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया है, बाकी अन्य आधा दर्जन अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हैं।
Advertisement
पुलिस लगातार छापामारी कर रही है,बाकी सभी अभियुक्तों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play