धुरकी : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, टाटीदीरी, धुरकी के शाखा प्रबंधक मो. अजीमुल हक को गुरुवार को बिदाई दी गई।
मौके पर जेएसएलपीस धुरकी के बीआरपी विनोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकारी विभाग में स्थानांतरण एक सरकारी प्रकिया है जो समय समय पर होता है। शाखा प्रबंधक के कार्य के जितनी भी तारीफ की जाय कम होगी। उन्होंने अपने कार्यकाल के समय में विभिन्न गांव में कैंप लगवाकर समूह के सभी प्रकार के लोन के वेरीफाई करवाना, सही समय पर लोन देना, केसीसी के लाभ प्रदान करना, वितीय साक्षारता के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक करना, धोख़ाधड़ी से संबंधित ग्रामीणों के बचाओ के बारे में जागरुक करना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के माध्यम से लाभुको को प्रति दो लाख के सहायता राशि पहुंचाना, केसीसी लोन माफी योजना के माध्यम से हजारों लोगों को लाभ पहुंचना आदि कार्य शामिल है।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सगुनि राम, खाला मुखिया साबिर अंसारी, नितेश कुमार, शशांक कुमार, डॉ रोविंस कुमार, संजय प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, राकेश ठाकुर, विकास कुमार, संतोष प्रजापति, रेशमी देवी, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।