गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने कहा कि सांसद विष्णु दयाल राम के जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने यह दिखा दिया है कि देश का दिल पीएम मोदी के लिए धड़कता है। साथ ही गढ़वा की जनता इंडी गठबंधन की जोड़ तोड़ की राजनीति और झूठे वायदों पर भरोसा नहीं करती है।
श्री जायसवाल ने कहा कि इस जीत में भाजपा के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने मेहनत की पराकाष्ठा को छुआ है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद गढ़वा के देवतुल्य मतदाताओं विशेष रूप से सभी माताओं - बहनों एवं युवा साथियों का कोटि कोटि आभार है। जिसमें लगभग 15000 लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर स्नेह और समर्थन दिया।
Advertisement
इसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।
साथ ही भाजपा के सभी बूथ संयोजक, बूथ कमिटी के सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार है।जिन्होंने सांसद के जीत में सांसद से भी ज्यादा परिश्रम कर विष्णु दयाल राम को लगातार तीसरी बार सांसद बनाने में अपना अथक सहयोग किया है।