मेराल : प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी के ससुर लखिया गांव निवासी राम केवल राम के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पलामू लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक, मनोज ठाकुर, कांग्रेसी नेता अलख नाथ चौबे, अजय प्रसाद गुप्ता, झामुमो महिला जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, नेत्री आराधना सिंह, रेखा पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, पंचायत सचिव चंद्रदेव तिवारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो, मुखिया मनदीप सिंह, मुन्ना सिंह, शिवकुमार चौधरी, ज्ञानी राम सहित कई नेताओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
सभी ने दिवंगत राम केवल राम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। साथ ही मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी तथा अन्य परिजनों को सांत्वना व्यक्त किए।