whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

खिलाड़ी का फिजिकल एनर्जी और स्टेमिना बेहतरीन होना जरूरी : अलखनाथ

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-24, 05:45 PM visibility 678
Share



खिलाड़ी का फिजिकल एनर्जी और स्टेमिना बेहतरीन होना जरूरी : अलखनाथ
दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का उद्घाटन करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



टेबल टेनिस का पांच दिवसीय समर कैंप प्रारंभ गढ़वा : गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में वन विभाग के सामुदायिक भवन में पांच दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन किया गया। रविवार को संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, नंदकुमार गुप्ता, सचिव आनंद सिन्हा व बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य रेयाज अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि टेबल टेनिस खेल में लोगों ने बड़ा सपना देखा है और उस सपने को पूरा करने का दायित्व आप सभी खिलाड़ियों की है। संघ आपको हर संभव मदद करने को तैयार हैं। आप सपने को तभी पूरा कर सकते हैं, जब आपका फिजिकल एनर्जी और स्टेमिना बेहतर होगा।
Advertisement
साथ ही सभी खिलाड़ी को एनर्जेटिक रहना होगा। तभी आप बेहतर कर सकते है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि आप लोगों के निरंतर प्रयास से आपके खेल में लगातार सुधार हो रहा है वही आपके खेल की बदौलत गढ़वा जिला का नाम टेबल टेनिस के क्षेत्र में बहुत आगे जा रहा है। उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि गढ़वा के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने काम किया है आप लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा के नाम को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के जामबहार की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोकनी कुमारी ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची और उसने हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में खेल कीट उपलब्ध कराई और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
Advertisement
हम चाहेंगे कि गढ़वा में खिलाड़ी खेल की बदौलत नौकरी हासिल करे और जामबाहर की तरह आप लोग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को बनाएं और अपने नये खिलाड़ियों को अपने अनुभव का लाभ दें। नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से आपको टेबल टेनिस की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी जिसका आप लाभ उठाएं। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की समर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को टेबल टेनिस खेल के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है ताकि गर्मी छुट्टी का लाभ बच्चे उठा सके और टेबल टेनिस के तकनीक और खेल के बारे में जानकारी हासिल करें। टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि जिले के 18 खिलाड़ी नेशनल खेल रहे है, कम संसाधन में यहां के लोग बेहतर खेल रहे हैं उन्हें और संसाधन उपलब्ध करने की जरूरत है।
Advertisement
प्राचार्य रेयाज अहमद ने कहा की ईमानदारी से मेहनत किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। खेल के क्षेत्र में कैरियर के अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर संघ के सदस्य अभय कुमार, बालिका उच्च विद्यालय के फिजिकल शिक्षक सुशील तिवारी, रामासाहु के फिजिकल शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिनियर खिलाड़ी ऋषभ राज सहित कई अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play