whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 16 पंचायतों में पानी की समस्या से लोगों को परेशानी

location_on कांडी access_time 01-Jun-24, 08:16 PM visibility 675
Share



कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 16 पंचायतों में पानी की समस्या से लोगों को परेशानी
खराब जलमीनार


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : भीषण गर्मी का प्रकोप मनुष्य सहित हर जीव-जन्तु व पशु-पक्षियों को भी झेलना पड़ रहा है। जल स्तर भी धरातल से अपना स्थान छोड़ चुका है। क्षेत्र में 46 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका था। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार को तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 16 पंचायतों के विभिन्न गावों में पानी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है। हरिहरपुर गांव के सीताराम साह, अजय प्रजापति, दुर्गा राम, हरेंद्र राम, अवध रजवार, शिव चबूतरा, रामचंद्र राम, आंगनबाड़ी केंद्र, अमरनाथ राम, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रामनाथ ठाकुर, राजेंद्र सिंह के घर के पास चापाकल पूर्ण रूप से खराब स्थिति में पड़ा है।
Advertisement
जबकि दुर्गा मंडप के पास डगर व प्राथमिक विद्यालय में लगा जलमीनार मंत्र मुग्ध स्थिति में खड़ा है। न ही उक्त सभी चापाकल व जलमीनार एक बूंद पानी टपकाने में समर्थ है, बल्कि विकास का होना या न होना भी दर्शा रहा है। हालांकि चापाकल व जलमीनारों में सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर जनजीवन हेतु लगाया गया है, किंतु खराब स्थिति में पड़े सभी चापाकल व जलमीनारों की मरम्मत पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं करवाया जा रहा है। इधर प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा ठीक करने के लिए लोगों के प्रचार-प्रसार और हेल्पलाइन भी जारी किया गया। लेकिन वह भी कागज ही दिखाई दे रहा है और खोखला साबित हो रहा है। वहीं दारीदह गांव स्थित दुर्गा मंडप के पास लगा जलमीनार लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है।
Advertisement
जबकी मंझिगावा पंचायत में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में जलमिनार व चापकल भी खराब है। वहीं कांडी-चौबे मंझिगावा मुख्य सड़क के किनारे संजय चौबे के घर के पास लगे जलमीनार के सभी सोलर पलेट फूट जाने के कारण उक्त जलमीनार एक बूंद भी पानी देने में आनाकानी कर रहा है। जबकि कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल स्थित प्राचीन नीम के पेड़ के पास जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। वहीं सरकोनी पंचायत के महुली गांव स्थित ईंट भट्ठा व, पतीला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास भी लगा चापाकल बहुत दिनों से खराब पड़ा है। वहीं बलियारी पंचायत के अमडीहा गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास लगा जलमीनार वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जलमीनार की सोलर प्लेट वर्षों पहले अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play