मेराल : डंडई अंबाखोरया मुख्य मार्ग में भेडियाही के पास शनिवार को टेंपो और बोलेरो के भीष्म टक्कर में लगभग 3:30 बजे सड़क दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है जिसमे पांच लोगों की स्थिति काफी गंभीर है ।
डंडई ब्लॉक से वापस लौट रहे मेराल वीडियो जागो महतो सड़क दुर्घटना के घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस और थाना प्रभारी को सूचना दिए सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिए घायलों में एक व्यक्ति की पहचान टेंपू चालक लावही गांव निवासी अकलू प्रजापति के रूप में हुई है बाकी अन्य की पहचान नहीं हो पाया है। क्षतिग्रस्त बोलोरो जिसका गाड़ी नंबर यूपी 58जेड 1211है जो तातापानी से लौटने की जानकारी लोगो द्वारा मिला है।