whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180479
Loading...


रोजगार मेला में 350 बेरोजगारों ने कराया निबंधन

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Nov-23, 06:45 PM visibility 663
Share



रोजगार मेला में 350 बेरोजगारों ने कराया निबंधन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस के तत्वाधान में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का शुभारंभ अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार,जिला परिषद सदस्य बाला रानी,प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,उप प्रमुख गणेश प्रताप देव्,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेश चौबे तथा जेएसएल पीएस के जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बेरोजगार युवक ,युवतियों के लिये यह सुनहरा अवसर है.रोजगार पाने के लिये बेरोजगार युवक ,युवतियां अपना अपना निबन्धन कराकर रोजगार पाएं और इस अवसर का लाभ उठावें.रोजगार मेला में नगर उंटारी के बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ओएसएस फेसिलिटी सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईएसएस एसडीबी सिक्योरिटी, पीवीटी एलटीडी,रीडसोसाईटी रांची की कंपनियां शामिल हुई.रोजगार मेला में 350 बेरोजगार युवक ,युवतियों का निबन्धन किया गया.मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम धनंजय कुमार,सामुदायिक संवन्यक योगेंद्र सिंह,भरत कुमार, संजय राम,निधि भारती, नीरज मिश्रा,प्रमोद कुमार,जाबिर अंसारी,धर्मेन्द्र सिंह,सखी मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play