whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218260
Loading...


अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आरकेभीएस बीएड काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 11-Oct-23, 05:28 PM visibility 659
Share



 अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आरकेभीएस बीएड काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग, गढ़वा के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आरकेभीएस बीएड काॅलेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा उपायुक्त शेखर जम्मुवार व गढ़वा सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने दोनों ही अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर और शाॅल ओढ़ाकर अभिनंदन व सम्मानित किया। इसके पश्चात् सभी अतिथियों के साथ निदेशक ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि गढ़वा उपायुक्त हमलोगों के बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित हैं।
यह सच है कि किसी समय लड़कियों को बोझ समझा जाता था लेकिन आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति व सनातन धर्म में भी महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां ईश्वर का वास होता है। महिला ही दुर्गा,लक्ष्मी और सरस्वती है जिनकी हम अराधना करते हैं।आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार हम महिला सशक्तिकरण व उनके उत्थान के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ','उज्ज्वला योजना',33%आरक्षण जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। भारत ही ऐसा देश है जहां आजादी के बाद से ही महिलाओं को अपना वोट देने का अधिकार मिला और अमेरिका जैसे देश में उन्हें इंतजार करना पड़ा।
अंत में उन्होंने उपायुक्त महोदय के समय के पाबंद रहने की प्रशंसा करते हुए उपस्थित सभी लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही। सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया।उनका कहना है कि शिक्षा से ही समाज और देश जगेगा और वे अपना अधिकार प्राप्त कर सकती हैं। बेटियां हैं तो मां,बहन,पत्नी,सास हैं जिनसे परिवार का निर्माण होता है। उपायुक्त महोदय ने महाविद्यालय की शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान बहुत अच्छे से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर और रंगोली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं काफी भावुक हो गया।'बेटी है तो कल है,बेटी है तो प्यार और परिवार है।
'बेटियां सचमुच भगवान के सुंदर और सुखद उपहार हैं। बेटियां प्यारी होती हैं। उन्होंने सी एस को इस तरह के सुंदर और प्रेरक पोस्टरों को स्वास्थ्य विभाग में लगवाने का सुझाव दिया।आज मैं भी इस शुभ अवसर पर अपनी बेटी को साथ लेकर आया हूं। आगे उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। हमें अपनी जिम्मेदारी और कर्त्तव्यों का ईमानदारी व लगन से निर्वहन करना चाहिए।इससे आप दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध,क्विज,रंगोली,लघु नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में खुशनुमा इकबाल,श्रेया कुमारी,पंकह कुमार गुप्ता को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान,क्विज में अफरोजी खातून,सौरभ सिंह,पूजा गुप्ता क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा,आरुषि प्रिया,और रागिनी कुमारी को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका केशरी,अदीति केशरी,गरिमा को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
अनुष्का पाण्डेय और ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक की सभी ने प्रशंसा की।सभी सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त,सीएस और निदेशक के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेवियर एक्का(डीपीएम) और कुमार शुभम(डीसी यूनिसेफ)की भूमिका अहम रही।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चन्द्रदीप पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय, सतीश तिवारी,आनंद मिश्रा,प्रवीण दुबे,राजन चौबे, रीतेश जयसवाल,रंजना दुबे और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चन्द्रदीप पाण्डेय के द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play