whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054383 readers visited
Loading...


घरेलू विवाद में भाई ने बहन को मारपीट कर किया घायल , इलाज के लिए रांची जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

location_on मेराल access_time 13-Jul-23, 05:43 PM visibility 678
Share



घरेलू विवाद में भाई ने बहन को मारपीट कर किया घायल , इलाज के लिए रांची जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल पश्चिमी पंचायत के माधुरी टोला निवासी रईसा बीवी पति मुर्तजा अंसारी की मौत उसके भाई द्वारा मारपीट के बाद अस्पताल इलाज कराने जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेजा। जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पिता के घर रहती थी। बुधवार के सुबह लकड़ी की बंटवारे को लेकर रईसा बीबी तथा उसके भाई जन्नत अंसारी के बीच बिबाद हुआ उसके बाद जन्नत ने उसे उठाकर पटक दिया जिससे रईसा बीबी बुरी तरह घायल हो गई है। घायल अवस्था में रईसा के पिता समसुद्दीन अंसारी ने उसे इलाज के लिए मेराल अस्पताल लाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेकिन गंभीर चोट को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल से भी उसे रांची के लिए रेफर कर दिया गया। रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही रईसा की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को थाना प्रभारी नीतीश कुमार,तथा अजीत कुमार मृतक के घर पहुंच शव को कब्जे में लिया तथा अंत परीक्षा के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। थाना प्रभारी नीतीश कुमार के अनुसार मृतक के पिता समसुद्दीन अंसारी द्वारा घटना को लेकर जन्नत अंसारी के विरुद्ध मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि जन्नत अंसारी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play