गोमिया। गोमिया में घटित दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमिया-पेटरवार मुख्य सडक स्थित होसिर सुभाष चौक की है। जहां गोमिया से तेनुघाट की ओंर जा रहे डिस्कवर बाइक JH09T 1300 और विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे TATA TIGOR XZ+ चारपहिया वाहन JH01EA 1503 में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चारपहिया वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारपहिया वाहन तेज रफ्तार में होने कारण स्थिति में नियंत्रण नहीं कर सका और जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया परंतु प्रत्यक्षदर्शियों ने उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंचे गोमिया थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में घायल को इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच. बारला ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बोकारो रेफर कर दिया। डॉ. ने बताया कि घायल के एक पैर में गंभीर चोट है, संभवतः पर टूटकर कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त और लहूलुहान हो गया है। पुलिस ने घायल की शिनाख्त थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत अंतर्गत नैया बस्ती निवासी विजय प्रसाद के रूप में की है। बताया कि कार सवार फरार है, लेकिन घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का फोटो ली है, आरोपित को पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इसी प्रकार दूसरी घटना गोमिया-रामगढ़ मुख्य सड़क स्थित ललपनिया ओपी क्षेत्र के चोरगावां की है, जहां एक मोटरसाइकिल हीरो पेशन पर सवार युवक के तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होने से दुर्घटना घटी है। दुर्घटना में युवक दूर जा गिरा, बुरी तरह घायल अवस्था में परिजनों ने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाजरत है। इस मामले में घायल युवक की शिनाख्त चोरगांवा निवासी 18 वर्षीय फिलिप मुर्मू के रूप में हुई है।