मैगरा थाना क्षेत्र के गुमशुदा लड़की का तलाश जारी
छः दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का अब तक पता नहीं चला सका है।
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र से एक लड़की के गुमशुदा होने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला 7 दिसंबर की रात लड़की शौच के लिए गई थी, कुछ समय बीत जाने के बाद वापस जब लड़की आई तो उसके पिता ने इतने देर होने का कारण पूछा, इसके लिए पिता ने मारपीट किया गया। जिसके बाद से ही लड़की गायब है। परिवार वालों ने उसको काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्होंने मैगरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। वही थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।