place Current Pin : 822114
Loading...


सड़क दुर्घटना में पलायित मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, अन्य मजदूरों ने की मदद, गदगद हुआ परिवार

location_on Gomia access_time 26-Apr-21, 03:42 AM

👁 1136 | toll 713



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलुंग पंचायत के नरकंडी गांव निवासी डिलो महतो का 21 वर्षीय पुत्र सचिन महतो शनिवार को मुंबई के नवघर में किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें उसका एक पैर कई हिस्सों में टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में भर्ती चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अधिक धनराशि का खर्च बताया। जिसके बाद हुरलुंग पंचायत के पलायित मजदूरों का समूह जो पलायन कर वहीं चालक के रूप में अन्यान्य जगहों में मजदूरी करते (कार्यरत) हैं। उन्होंने घायल सचिन के इलाज के लिए तत्काल 30 हजार रुपए जुटाए और अस्पताल में जमा कराए। घायल के पिता डिलो महतो ने बताया कि सचिन पहला लॉकडाउन खत्म होने के बाद पांच माह पूर्व नवंबर में मुंबई गया था जहां वह चालक के रूप में कार्यरत था। उसके दुर्घटना में घायल होने के बाद आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। गाँव के युवक जो वहां पलायन करते हैं फरिश्ते बनकर आए औऱ वहां घायल मेरे पुत्र के इलाज में तत्काल सहयोग किया। बताया कि सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से निर्मल महतो, महेंद्र महतो, संतोष कुमार, जयनाथ कुमार, प्रकाश महतो, सेवा महतो, हरिलाल, पाखी कुमार, दूगीचन्द महतो, इंदर,खीरो महतो, मुरली महतो, मनोज कुमार, प्रकाश राज आदि शामिल है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play