place Current Pin : 822114
Loading...


हार्ट अटैक से 34 वर्षीय भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष का निधन, अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचे भाजपा के कोई बड़े नेता या चेहरा

location_on Gomia access_time 16-Apr-21, 10:47 PM

👁 1151 | toll 699



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमलाल चौहान उर्फ हेमू चौहान 34 वर्ष की मृत्यु हार्ट अटैक होने के कारण गोमिया के एक निजी अस्पताल में हो गई। यहां बताते चलें कि पिछले कई दिनों से वे गंभीर रूप से बीमार थे जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा था। शुक्रवार को उन्हें तकलीफ ज्यादा होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोमिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हर्ट अटैक होने से आज सुबह उनकी मौत हो गई। हेमू वर्तमान में भाजयुमो के गोमिया मंडल अध्यक्ष थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद यहां के ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई। घटना कर बाद मृतक की मां शनिचरिया देवी, पत्नी चिंता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शर्मनाक राजनीति..!! मंडल अध्यक्ष हेमू के निधन के उपरांत भाजपा के कई शीर्ष बड़े नेताओं व चेहरों ने दूरी बनाते हुए उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल होने तक से परहेज किया। कार्यक्रम में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कोई भी नेता झांकने तक नहीं पहुंचा, न तो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, बीस सूत्री के कोई सदस्य और न हीं कोई अन्य ने अंतिम संस्कार में शामिल होने की जहमत उठाई। बता दें कि मृतक हेमू गोमिया भाजपा राजनीति में वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर समाजसेवी सह गोमिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टिल्लू पांडेय ने कहा कि हेमू भाजपा संगठन के एक सच्चे सिपाही थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट किया है। हालांकि निधन पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार, टिंकू चौहान, बंटी उरांव, गुलाम सरवर, डॉ. सुरेंद्र राज सहित काफी संख्या में लोगों ने मंडल अध्यक्ष के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और आत्मा की शांति की कामना की।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play