गिरिडीहः अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो अपराधियों को जेल भेजा है। ग्रिफ्तार व्यक्ति एक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह के कोपा निवासी शाहिद अंसारी तथा दूसरा बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला सुनील यादव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की अहले सुबह गिरिडीह काॅलेज मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधी काफी पहले से फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस को दोनों अपराधियों के काॅलेज मोड़ के समीप मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना के एएअसाई प्रमोद कुमार ने शाहिद अंसारी और सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों अपराधियों के खिलाफ छह माह पहले मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।