place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया और पलिहारी में पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आईईपीएल ओरिका प्रबंधन को सौंपा स्मारपत्र

location_on Gomia access_time 03-Mar-21, 04:18 PM

👁 886 | toll 517



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। आईईपीएल ओरिका प्रबंधन से सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया लोकल कमिटी ने बुधवार को मानव संसाधन प्रबंधक को ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र सौंपा गया। माकपा नेता राम चंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर महतो, प्रदीप विश्वास, राकेश कुमार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कंपनी के मेन गेट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में आईईपीएल के द्वारा बैंक मोड़ गोमिया तक सार्वजनिक रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जो गोमिया के लिए नाकाफी है। आईईपीएल ओरिका कंपनी के महज दो किलोमीटर दूर गोमिया व पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की विकराल समस्या है। कहा कि गोमिया व पलिहारी तक इस सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति का विस्तार होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि बैंक मोड़ गोमिया तक किए जा रहे पेयजलापूर्ति को गोमिया पंचायत के गोमिया प्लस टू हाई स्कूल तक एवं पलिहारी गुरूडीह के नेहरू हाई स्कूल तक विस्तार किया जाए। वक्ताओं ने कहा इस कंपनी में यहां के स्थानीय लोगों की जमीन गई है उनकी जमीन पर यह कारखाना निर्मित हुआ है और इसलिए इस कंपनी का भी यह सामुदायिक दायित्व (सीएसआर मद) है की क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निदान करें। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में यह भी कहा कि ग्रामीणों की ज्वलंत मांग पानी की समस्या अगर समय रहते पूरा नहीं हुआ तो भविष्य में ग्रामीण अपने इस पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन कर सकते हैं जिसका नेतृत्व हमारी पार्टी करेगी। प्रदर्शन उपरांत हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र आईईएल प्रबंधन को सौंपा गया। मौके पर भोला स्वर्णकार, बैजनाथ ठाकुर, सूरज कुमार, पिंटू कुमार, राहुल पासवान, मंटू करमाली, अजय कुमार, चमन प्रजापति समेत दर्जनों लोग शामिल थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play