गोमिया। गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित अंतरजिला हजारीबाग के विष्णुगढ़ थानांतर्गत नेरकी गांव के कोड़वा जंगल में बुधवार को प्रेमी जोड़े का शव पेड़ में लटके मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना मंगलवार देर शाम की बताई जाती है संभवतः रात के अंधेरे के कारण लोगों की नजर सुबह पड़ी। जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप रविदास द्वारा विष्णुगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बताया जाता है कि प्रेमिका के घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के संग जंगल में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त हजारीबाग के नरकी कला निवासी कृष्णा उर्फ शिबू करमाली (18) और बेबी कुमारी (16) के रूप में की है। दोनों में बीते कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी बीच बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में किसी दूसरे जगह रिश्ता तय कर दिया दिया। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया।
इस संबंध में बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल तय शादी से नाखुश थे और खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया।