place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में खुले में फेंका जा रहा निजी अस्पताल का कचरा, बढ़ा संक्रमण का खतरा

location_on Gomia access_time 21-Feb-21, 11:02 PM

👁 894 | toll 492



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। गोमिया बैंक मोड़ स्थित निजी अस्पताल टॉप केयर नर्सिंग होम में मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं। लेकिन खुले में फैले कचरे से संक्रमण की संभावनाएं बढ़ गई है और मरीज के साथ आए परिजन भी बीमार पड़ सकते हैं। अस्पताल से निकले मेडिकल वेस्ट (अस्पताल से निकला कचरा) को न तो ले जाने के लिए ठेका दिया गया है और न ही इसका विनष्टिकरण किया जाता है। जिसके कारण अस्पताल से निकलने वाला कचरा इधर-उधर फेंक दिया जाता है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब हो कि अस्पताल संचालन के समय से ही इस कचरे को चार दिवारी वाले डीवीसी के एक पुराने कैम्पस क्षेत्र में फेंका जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उक्त अपशिष्ट आने-जाने वाले रास्ते के किनारे फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह कचरा संक्रमण फैलाने में सहायक है इसमें डिलेवरी, शल्य क्रिया, प्लास्टर, निडिल, घाव की पट्टियां, रूई आदि के साथ पॉलिथिन भी होती है। क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी ? इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच बारला ने बताया है कि मुझे जानकारी नहीं है परंतु उन्होंने बताया कि बायो मेडिकल के मापदंड के आधार पर उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस ओंर कार्रवाई की जाएगी।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play