गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत स्थित ग्राम देवता से प्रसिद्ध कपसा थान परिसर में रविवार को आसपास के सभी संथाल गांव से मांझी हड़ाम की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रामकुंवर हांसदा ने किया। रामकुंवर ने बताया कि यहां ग्राम देवता का निवास है और हमेशा लोगों की मनोकामना सिद्ध होता है। इसलिए यहां विधि-व्यवस्था से पूजन के लिए कमिटी के गठन होना आवश्यक है। कहा कि गैर कमिटी के आभाव में लोग यहां पहुंचते तो थे परंतु साफ सफाई का अभाव और गंदगी का फैलाव ज्यादा होता था। इसीप्रकार वन और वन्यजीवों को भी क्षति पहुंचाया जाता था। दर्जनों की संख्या में उपस्थित मांझी हड़ाम के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कपसा बाबा सरना समिति का गठन किया गया।
कमिटी में सर्वसम्मति से बालदेव बेसरा को अध्यक्ष, बिनोद मुर्मू उपाध्यक्ष, अजित किस्कु सचिव, बिनीराम सोरेन उप सचिव, अर्जुन मरांडी कोषाध्यक्ष व उपकोषाध्यक्ष के लिए राजेश हांसदा को चुना गया। मौके पर बाबूचंद बेसरा, अमृत मरांडी, बाबूदास टुडू, बद्री सोरेन, ईश्वर किस्कु, सुनील मुर्मू, संजय सोरेन, गिरिधारी महतो उपस्थित थे।