place Current Pin : 822114
Loading...


सड़क दुर्घटना: छाई लदा हाइवा के नीचे आया बाइक और चालक, बाइक के उड़े परखच्चे चालक बचा

location_on Nerki access_time 07-Feb-21, 10:04 PM

👁 1361 | toll 912



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित नेरकी पंचायत के सदारो गांव में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई जिसमें बाइक चालक बाल-बाल बचा। हुई घटना में मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक विष्णुगढ़ की ओंर से अपने बाइक JH09B 2555 पर सवार शादी कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संभवतः किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही छाई लदी हाइवा JH09AM 6102 के नीचे जा घुसा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में बाइक चालक जान बचाने में कामयाब रहा। इस दौरान बाइक चालक भी घायल हुआ है। नेरकी के समाजसेवी कुलदीप रविदास की सूचनोपरांत पहुंचे विष्णुगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के परिजनों को इसकी सूचना दी। घायल का पहचान पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत बरई पलामू निवासी बालेश्वर मुर्मू बताया जाता है। मौके पर मौजूद घायल के भाई महेंद्र मुर्मू व छोटेलाल मुर्मू ने बताया कि बालेश्वर शादी का कार्ड बांटने आने रिश्तेदारों के यहां गया था, लौटने के दौरान दुर्घटना घटी है। विष्णुगढ़ पुलिस के एएसआई महेश कुमार ने बताया कि घायल को विष्णुगढ़ के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हाइवा को भी कब्जे में लिया गया है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play