place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में हुई विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

location_on Gomia access_time 24-Jan-21, 04:31 PM

👁 932 | toll 532



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत अंतर्गत लट्टकुटा बस्ती में विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा गोमिया इकाई की बैठक जालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पिपराडीह व करमटिया कोलियरी एवं रेलवे साइडिंग चालू करने को लेकर चर्चा की गई। पासवान ने कहा कि विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा गोमिया का गठन वर्ष 2013 में खतियानी रैयत व ग्रामीणों के बीच हुआ था। संगठन तब से सक्रिय है एवं योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। कहा कि विस्थापितों का हक और अधिकार मिले, साथ में विस्थापित व स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके इसके लिए भी संगठन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों हर गांव में विस्थापितों की क्रमवार तरीके से बैठक कर विस्तृत श्रृंखला बनाया जाएगा। वहीं विस्थापितों की समीक्षा कर इसकी सूची भी तैयार की जाएगी। इनका मूल कागजातों की छाया प्रति एकत्रित कर संगठन के संरक्षक व पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन एवं सीसीएल सीएमडी के समक्ष विचार के लिए भेजकर उन्हें विस्थापितों की इन सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए हर विस्थापित गांव में अलग अलग मोर्चा, महिला मोर्चा का भी गठन किया जाएगा। जिससे आंदोलन में शत प्रतिशत महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में मुख्य रूप से विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा गोमिया के अध्यक्ष बंटी उरांव, उपाध्यक्ष गणेश यादव, रियासत अंसारी, दशरथ राम, सचिव मित्रजीत यादव, उपसचिव सुरेश रविदास, टिंकू चौहान, प्रदीप प्रजापति, मुनीलाल यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, उप कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, राजेश प्रजापति ,सूरज यादव, श्याम सुंदर रविदास ,महेंद्र पासवान, इम्तियाज अंसारी, संरक्षक सुरेश शर्मा सहित विभिन्न विस्थापित गांव के ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अमित पासवान ने किया।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play