place Current Pin : 822114
Loading...


हजारीबाग की मेडिकल छात्रा पूजा भारती की हत्या के विरोध में गोमिया में निकला कैंडल मार्च

location_on Saram access_time 17-Jan-21, 09:58 PM

👁 1099 | toll 691



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। मेडिकल की छात्रा पूजा भारती की हत्या में शामिल हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड के साड़म में सुंडी समाज ने रविवार की शाम बृहद कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च होसिर जीरो पॉइंट से शुरू होकर साड़म बाजार होते हुए संतोषी माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। कैंडल मार्च का नेतृत्व समाजसेवी राजकुमार मंडल एवं संचालन मोहन साव कर रहे थे। इस दौरान शामिल लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे थे। साथ ही झारखंड सरकार से संतप्त परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे देने की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च के पश्चात पूजा भारती की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त हुए उसकी आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस राज्य में होनहार बेटियां भी अपराधियों के निशाने पर है। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है। हमारे राज्य की बेटियां व महिलाएं अब सुरक्षित नहीं है। आये दिन राज्य में युवतियों के साथ हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री से अपराधियों पर नकेल कसने की मांग की है। मौके पर रोहित साव, भोला साव, राजेश्वर साव, रामनरेश साव, बढन साव, रोहित साव, मनोज साव, राजू साव, जगेश्वर साव, कार्तिक साउथ, विनोद साव, रीना देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, उषा देवी, गीता देवी, प्रिया कुमारी, तनु कुमारी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play