गोमिया। विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति डीवीसी शाखा के द्वारा 18 जनवरी को गोमिया एवं कथारा के बीच छिलका पुल स्थित कोनार नदी के तट पर वनभोज सह विस्थापित मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें डीवीसी के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक विचार विमर्श किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल ने दी है।