place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण महाअभियान शुरू, बनेगा भव्य राम मंदिर

location_on Gomia access_time 15-Jan-21, 06:36 PM

👁 852 | toll 470



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। राममंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गोमिया में 15 जनवरी से श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महाअभियान में संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों यथा बजरंगदल, विहिप के कार्यकर्ता जनसंपर्क कर राममंदिर निर्माण के लिए ऐच्छिक समर्पण मांगेंगे। उक्त बातें समर्पण अभियान का नेतृत्व कर रहे अभियान प्रमुख सह विहिप के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए राशि संचय के दौरान कही। बताया कि शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण के लिए पहला रसीद रामचंद्र नायक एक हजार व दूसरा रसीद मुखिया ललिता देवी एक हजार का कटाया। बताया कि विहिप द्वारा तैयार कराए गए विशेष एप के जरिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें एक-एक रसीद के बारे में रियल टाइम जानकारी होगी। अभियान में लगी टोलियों के साथ ही संग्रह की गई धनराशि व अन्य जानकारियां भी मौजूद होंगी। बिना रसीद या कूपन के नहीं ली जाएगी कोई राशि अभियान प्रमुख ने बताया कि कूपन व रसीद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के हस्ताक्षर हैं। बिना रसीद या कूपन के कोई राशि नहीं ली जाएगी।  जो राशि ली जाएगी वह प्रतिदिन जमा कराई जाएगी। मौके पर सह अभियान प्रमुख दीपक स्वर्णकार सहित टीम विनय कुमार, शंकर प्रसाद वर्मा, महेश साव, उमेश ठाकुर, अरविंद साव, दुलाल प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play