गोमिया। महुआटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बडकीपुन्नू पंचायत के गोपो और हरदगढा के बीच सडक गुरुवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरा हो गयी है। मृतकों की पहचान राजाराम महतो (19) व वाइक चालक अजय कुमार महतो (22) के रूप में हुई है। दो गंभीर रूप से घायल युवकों राजू महतो व रूपेश महतो का इलाज रामगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार चार युवक भुक-भुकिया से मेला देखकर अपना घर दुधमटिया लौट रहे थे। इसी बीच रफ्तार तेज होने के कारण गोपो हरदगढा के बीच एक पेड़ से टकरा गये। जिससे घटना स्थल में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महुआटांड थाना के एएसआई निज़ाम अंसारी घटना स्थल में पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा जहाँ इलाज के क्रम दो युवकों की मौत हो गयी। वही दो गंभीर है।