place Current Pin : 822114
Loading...


बालूमाथ में विराट शिव गुरु महोत्सव संपन्न,जुटें सैकड़ों श्रद्धालु

location_on Balumath access_time 13-Feb-24, 07:13 AM

👁 11 | toll 15



Umesh Yadav 5.0 star
Public

बालूमाथ(लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत जोगियाडीह स्थित बिरसा मैदान में रविवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन में लातेहार, हजारीबाग,पलामू,गढ़वा,गुमला, लोहरदगा,रांची,चतरा जिला से बड़ी संख्या में शिव शिष्य पहुंचते थें। शिव गुरु महोत्सव में भगवान शिव के गुरु स्वरूप पर चर्चा हुई। जिसमे मुख्य अतिथि गुरु भ्राता अर्चित आनंद और बरखा आनंद शिव शिष्यों को संबोधित किया। महोत्सव में अतिथि के रूप में पहुंचे लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम,जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी,भाजपा नेता शैलेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है हम सभी को इस तरह का महोत्सव में पहुंचकर अतिथियों का बात सुनकर इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर आयोजन समिति के उदयनाथ यादव,गणेश सिंह त्रिवेणी साव,सुरेंद्र प्रसाद,सरयू दयाल पांडेय,त्रिपु प्रजापति,बिरेंद्र ठाकुर,अरुण विश्वास,दशरथ पासवान,आशीष कुमार ओझा, उपेंद्र कुमार रंगीला,रंजीत पासवान,अजीत पासवान,चंद्रिका वर्मा,अरुण साव,अजय साव,शीतल साव,सुदेश यादव,मनीष यादव,मनोज कुमार, द्वारिका ठाकुर,बबलू गोसाईं, प्रदीप जायसवाल,अनिल कुमार, एवम बहन आरती विश्वास, संगीता देवी,गीता देवी,लक्ष्मी देवी,नीलू देवी,पूनम देवी, श्यामली देवी,शीला देवी,प्रमिला देवी,ललिता देवी,अर्चना देवी,रेखा देवी,तारा देवी,सरिता देवी शामिल रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play