place Current Pin : 822114
Loading...


जिला विज्ञान क्लब से सम्मानित उड़ान युवा मंडल को विज्ञान प्रसार से मिली संबद्धता।

location_on बागपत access_time 08-Jun-23, 05:25 PM

👁 24 | toll 14



Special Correspondent N/A star
Public

ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ने का लक्ष्य। बागपत। तकनीकी नवाचार से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर कार्य कर रहे युवाओं के समूह उड़ान युवा मंडल ट्यौढी को क्लब आईडी वीपीयूपी0306 के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था विज्ञान प्रसार से संबद्धता मिली है। अब विज्ञान प्रसार नेटवर्क ऑफ साइंस क्लब के सदस्य के रूप में उड़ान युवा मंडल ट्यौढी द्वारा ग्रामीण अंचल के युवाओं के बीच विज्ञान के प्रचार प्रसार, तर्कसंगत दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और एक संसाधन केंद्र के रूप में तेजी से कार्य किया जाएगा। वर्तमान में उड़ान युवा मंडल को नेहरू युवा केंद्र बागपत से सम्बद्धता प्राप्त है जिनके अंतर्गत उड़ान द्वारा युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उड़ान युवा मंडल द्वारा तकनीक के अभिनव प्रयोग पर आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 संचालित कर 18 महीनों में 70 लाख से अधिक लोगों को शैक्षिक अवसरों एवं संसाधनों की जानकारी प्रदान की गई जिसको जिला विज्ञान क्लब बागपत द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। उड़ान युवा मंडल के क्लब कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रसार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उड़ान के माध्यम युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे जिसके अंतर्गत सूचना संचार प्रौद्योगिकी से सामाजिक बदलाव का मॉडल भी प्रयोग में लाया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर भी ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए जन जागरूकता का संचार किया जाएगा



More from Special Correspondent :

अब बागपत में पर्यटन विकास को मिली नई उड़ान, देखे

location_on बागपत
access_time 23-Jul-23, 05:53 PM

पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया करेगा देशभर के 300 से अधिक शिक्षाविदों को अमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली-पंजाब में सम्मानित।

location_on मोहाली, पंजाब
access_time 04-Jul-23, 07:22 AM

युवा रक्तवीर अमन कुमार को बागपत रक्तकोष ने यंग डॉनर श्रेणी में किया पुरस्कृत, पढ़िए पूरी खबर।

location_on बागपत
access_time 16-Jun-23, 05:25 PM

भारत के गांवों में आज भी संरक्षित है विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान।

location_on Bagpat
access_time 15-Jun-23, 12:05 AM

प्रकृतिः रक्षति रक्षिता से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओ का होगा निदान: अमन कुमार बागपत

location_on बागपत
access_time 08-Jun-23, 04:46 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play