place Current Pin : 822114
Loading...


कर्री खुर्द में हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

location_on Gomia access_time 11-Mar-23, 09:55 AM

👁 565 | toll 363



विशाल अग्रवाल check_circle 3.0 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती कर्री खुर्द पंचायत के नीचे टोला में निर्मित हनुमान मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। जहां आचार्य श्री चंद्र शेखर पांडेय व उनके सहयोगी कौलेश्वर पांडेय ने यज्ञ के मुखिया अर्जुन राम व उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी, लिढ़ी करमाली व उनकी धर्मपत्नी नेमिया देवी, रामदुलार राम व उनकी धर्मपत्नी किरण देवी, राजेंद्र कुमार व उनकी धर्मपत्नी शांति देवी सहित सरयू तुरी व उनकी धर्मपत्नी झलवा देवी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व बजरंग बली मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस आयोजन में मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन रविदास, सचिव कौलेश्वर तुरी, कोषाध्यक्ष उमेश रविदास, संरक्षक सहदेव रविदास, पूर्व पंसस बुधन रविदास, जगदीश रविदास समिति के सदस्य सहदेव रविदास, मनोज रविदास, नरेश बर्णवाल, वासुदेव महतो, रंजीत तुरी, गणेश महतो सहित कई लोग शामिल थे। 26 मार्च से शुरू होगा यज्ञ: पूजा समिति के सचिव कौलेश्वर तुरी ने बताया कि उक्त स्थल पर निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 28 मार्च को होगा। इसके लिए तीनदिवसीय महायज्ञ का आयोजन 26 मार्च 28 मार्च तक किया जाएगा। इन तीन दिनों में 26 मार्च को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश पंचांग पूजन अधिवास, 27 मार्च को ग्रामीणों के साथ नगर भ्रमण व 28 मार्च को शिव परिवार का प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति, हवन व महाभण्डारा का आयोजन किया जाएगा।



More from विशाल अग्रवाल :

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM

गोमिया के जगेश्वर से चोरी गया ट्रैक्टर एक सप्ताह बाद बिहार से बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के दो गिरफ्तार भेजा गया जेल, श्राद्धकर्म में व्यस्त था परिवार, चोरों ने चुराई थी ट्रैक्टर

location_on Gomia
access_time 07-Aug-23, 11:36 AM

गोमिया: संदेहास्पद स्थिति में इंजीनियर की अहमदाबाद में मौत, सूचना के बाद से ही परिजनों में बेचैनी बढ़ी

location_on Gomia
access_time 02-Apr-23, 07:35 PM

तीन चोरों ने मिलकर मेन रेलवे लाइन से खोल लिया 120 पेन्ड्रॉल क्लिप, दुर्घटना टली, आरपीएफ ने तीनों को रंगे हाथ धर दबोचा

location_on Gomia
access_time 20-Mar-23, 05:19 AM

गोमिया थाना से महज दो सौ मीटर की दुरी थाना चौक से बोलेरो चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

location_on Gomia
access_time 19-Mar-23, 05:49 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play