place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया के पंचायत स्वयंसेवकों ने विधायक आवास का घेरावकर सौंपा मांगपत्र

location_on Gomia access_time 12-Jan-21, 11:47 PM

👁 1025 | toll 489



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड पंचायत स्वयंसेवक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को प्रदेश कमेटी के निर्देशन गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो के आवास का घेराव कर मिलकर एक दो सूत्री मांगपत्र सौंपा। नेतृत्व कर रहे स्वयंसेवक लालू साव ने बताया कि सशक्त गांव, सशक्त पंचायत व सशक्त राज्य की स्थापना एवं पंचायती राज को सुदृढ़ पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाने को लेकर झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) के विज्ञापन संख्या- PR142305 (Rural Development) 2016-17 दिनांक 12/05/2016 द्वारा आवेदन आमंत्रित कर सूबे के प्रत्येक पंचायत से उच्च योग्यताधारी, स्थानीयता के आरक्षण के आधार पर एक महिला सहित चार स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। बीते 4 वर्षों से केंद्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं, जिसके लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तय किया गया है। उसका भी भुगतान पूर्ण रूप से नहीं किया जाता है। कहा कि स्वयंसेवकों की मांग रही है कि प्रोत्साहन राशि से ना हमारा और ना ही हमारे परिवार का भरण पोषण हो पा रहा है, जिसके कारण आज सभी स्वयंसेवक की परिवार के समक्ष दयनीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। मांगपत्र के माध्यम से स्वयंसेवकों को उचित मानदेय एवं स्थायीकरण का मांग किया गया है। कहा कि ऐसा पूरे प्रदेश के सभी 81 विधानसभा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन किया गया है। कहा कि इसी दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड क्रमशः गोमिया, पेटरवार व कसमार के स्वयंसेवक संघ ने गोमिया विधायक से मुलाकात किया। स्वयंसेवको ने 27 जनवरी 2021 से रांची में अनिश्चितकालीन आंदोलन धरना में शामिल होने का आग्रह भी गोमिया विधायक से किया है। विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने भी इस बाबत स्वयंसेवक संघ को विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है। मौके पर मनोज महतो, निर्मल कुमार महतो, मंटू कुमार, देवेंद्र कुमार महतो, आमिर सोहेल, सुरेश कुमार पासवान, रेखा देवी, नीलम कुमारी, संजय पासवान, इश्तियाक अंसारी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play