place Current Pin : 822114
Loading...


महुआटांड़ पुलिस ने दामोदर नदी से अज्ञात क्षत विक्षत शव को किया बरामद, अनुसंधान व पहचान में जुटी

location_on Gomia access_time 29-Dec-22, 05:51 AM

👁 584 | toll 348



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बनियाबांध जंगल होकर गुजरी दामोदर नदी के बीचों-बीच स्थित एक पेड़ से महुआटांड़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात शव को बरामद किया है। महुआटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पेड़ काटकर पैरो के सहारे फंसे शव को क्षत विक्षत स्थिति में बरामद किया। शव को सबसे पहले दामोदर नदी तट के पुराणडीह और आसपास के ग्रामीणों ने देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी यमुना प्रसाद गुप्ता ने शव को बरामद कर अग्रतर करवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। थाना प्रभारी ने यमुना प्रसाद ने कहा कि अज्ञात शव को दामोदर नदी के बीच से एक पेड़ के सहारे पैरों के बल टंगा हुआ पाया गया है। पेड़ काटकर उतारने पर देखा गया कि शव काफी पुराना है। ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के दिनों में बाढ़ के साथ बहकर आया और पेड़ पर फंस गया हो। शव के शरीर या आसपास कोई कपड़ा अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिले। लिंग की भी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पैर का कुछ हिस्सा जला हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम उपरांत बोकारो स्थित मर्चरी हाउस में पहचान के लिए रखने के लिए भेजा जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी यमुना प्रसाद गुप्ता के अलावे एएसआई अखिलेश कुमार सहित कई जवान मौजूद थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play