गोमिया। गोमिया थाना पुलिस ने सोमवार को गोमिया थाना कांड संख्या 118/22 के एक और आरोपी विश्वनाथ देव (32) को दुग्दा थाना क्षेत्र के चंदनावाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। के के अनुसंधानकर्ता अधिकारी अनुज प्रसाद ने बताया कि 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर लगभग ढाई बजे छिलका पुल काली मंदिर के निकट से एयरटेल नेटवर्किंग कंपनी की बोलेरो लूट ली गई (Bolero robbery case in Gomia) थी। इस मामले में पुलिस ने कांड के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल उपरांत तेनुघाट जेल भेज दिया है पूरे कांड में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। कांड में एक आरोपी अनूप नाथ देव को 18 नवंबर 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि अन्य तीसरा आरोपी अभी भी फरार है जल्द ही तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।