place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया: ससुर ने अपने ही दामाद को कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल, उपचाररत

location_on Gomia access_time 20-Dec-22, 10:58 PM

👁 1374 | toll 989



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चुट्टे पंचायत अंतर्गत सेवई ग्राम में बीती रात एक ससुर ने अपने ही दामाद पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए विष्णुगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह अभी उपचाररत है। चिकित्सकों ने अब घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है। इस संबंध में सेवई निवासी घायल दामाद बिरसा करमाली से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे सेवई गांव स्थित ससुराल में जमाई के रूप में वर्षों से रह रहे हैं। बीती रात उसके ससुर जमुना कमार शराब के नशे में धुत होकर घर के बच्चों से दुर्व्यवहार कर रहे थे। जिस पर उन्होंने ससुर को ऐसा करने से रोका और समझाने का प्रयास किया। बताया कि इतने में ही ससुर उग्र होकर मुझ पर ही बिगड़ गये और गाली गलौच करने लगे। अचानक से घर में रखी कुल्हाड़ी निकाल कर मुझपर हमला कर दिया। जिससे मेंरे सिर में गंभीर चोट लगी और मै लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल व अचेतास्था में मेरे सरहज तीलो देवी ने मुझे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play