place Current Pin : 822114
Loading...


ताजिकिस्तान में फंसे गोमिया के दो बोकारो थर्मल के एक मजदूर सहित झारखंड के 44 मजदूरों ने सरकार को भेजा त्राहिमाम संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की लगाई गुहार

location_on Gomia access_time 19-Dec-22, 11:05 AM

👁 1093 | toll 743



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। बोकारो जिले अतर्गत गोमिया प्रखंड के दो मजदूर क्रमशः बडकी सीधाबारा के मुकेश महतो व महुआटांड के टिको महतो, बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया सहित गिरिडीह और हजारीबाग जिले के रहनेवाले 44 प्रवासी मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ताजिकिस्तान से वतन वापसी की गुहार लगाई है। मजदूरों ने मदद के लिए भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जिस कंपनी में ये मजदूर काम कर रहे थे, उसने तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। पैसे के अभाव में मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं। बता दें, कि यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फसे जाते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ये सभी कामगार पिछले छः महीने पूर्व बिष्णुगढ प्रखंड के खरना के पंचम महतो के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन के लिए काम करने ताजिकिस्तान गए थे। जहां पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण वे दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से श्रमिकों को मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं,जहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ताजिकिस्तान में फंसे मजदूरों में: गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, लुतयानो के तेजो महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो. हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, बरहमदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह शामिल हैं।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play