गोमिया। गोमिया के स्वांग स्थित के पिपराडीह फुटबॉल मैदान में विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की एक बैठक धनेश्वर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के गठन करने के प्रस्ताव लिए गए। अध्यक्षता कर रहे धनेश्वर चौहान ने कहा कि गोमिया, पलिहारी गुरुडीह, स्वांग, हजारी, ससबेड़ा व खम्हरा पंचायत के विस्थापितों को शामिल कर पुणे विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी के अध्यक्ष बंटी उड़ाओ कार्यकारी अध्यक्ष अमित पासवान उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, सचिव मित्रजीत यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव व संरक्षक सुरेश शर्मा, राम लखन रविदास को चुना गया।
मौके पर रियासत अंसारी, दशरथ राम, टिंकू चौहान, प्रदीप प्रजापति, मुन्नी लाल यादव, राजेश प्रजापति, सूरज यादव, श्यामसुंदर रविदास, महेंद्र पासवान, इम्तियाज अंसारी, यमुना चौहान, शंकर पासवान, किट्टू रविदास, भुज नारायण रविदास आदि उपस्थित थे।