place Current Pin : 822114
Loading...


ठंढ को देखते हुए बड़की सीधाबारा के मुखिया ने 160 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया

location_on Gomia access_time 07-Nov-22, 07:17 PM

👁 573 | toll 374



विशाल अग्रवाल check_circle 3.0 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के बडकीसीधाबारा में शुक्रवार को पंचायत के मुखिया रितलाल महतो के द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सादे समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांवों के 160 गरीबों को कंबल मुहैया कराया। इस संबंध में मुखिया रितलाल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मुखिया निर्वाचन से पूर्व भी पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल सहित अन्य जरूरत के वस्तुओं का वितरण करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सादगी से जाड़े में कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। मुखिया ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।



More from विशाल अग्रवाल :

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM

गोमिया के जगेश्वर से चोरी गया ट्रैक्टर एक सप्ताह बाद बिहार से बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के दो गिरफ्तार भेजा गया जेल, श्राद्धकर्म में व्यस्त था परिवार, चोरों ने चुराई थी ट्रैक्टर

location_on Gomia
access_time 07-Aug-23, 11:36 AM

गोमिया: संदेहास्पद स्थिति में इंजीनियर की अहमदाबाद में मौत, सूचना के बाद से ही परिजनों में बेचैनी बढ़ी

location_on Gomia
access_time 02-Apr-23, 07:35 PM

तीन चोरों ने मिलकर मेन रेलवे लाइन से खोल लिया 120 पेन्ड्रॉल क्लिप, दुर्घटना टली, आरपीएफ ने तीनों को रंगे हाथ धर दबोचा

location_on Gomia
access_time 20-Mar-23, 05:19 AM

गोमिया थाना से महज दो सौ मीटर की दुरी थाना चौक से बोलेरो चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

location_on Gomia
access_time 19-Mar-23, 05:49 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play