place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में बंद घर के अंदर का दरवाजा कटर से काटकर हजारों की नकदी समेत लाखों की चोरी

location_on Gomia access_time 01-Nov-22, 10:54 PM

👁 1008 | toll 670



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के कोठीटांड़ में बीती रात चोरों ने बंद घर का दरवाजा तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली। मामले की जानकारी गोमिया थाना को दे दी गई है। भुक्तभोगी राजू पासवान ने बताया कि 29 अक्टूबर को वे विष्णुगढ़ काम करने गए थे। वहीं उनको पत्नी व बच्चे पर्व मनाने ससुराल गए थे। सोमवार देर शाम जब घर लौटे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ताले टूटे पड़े थे और बक्से से कीमती गहने व नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों को भनक लग गयी थी कि घर में कोई नहीं है। मौका पाकर चोरों ने रात में मुख्य दरवाजे के बाउंड्री को फांदकर अंदर प्रवेश कर गए और गैस कटर से अंदर के दरवाजे का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश कर गये। इसके बाद दो अलग- अलग रूम का ताला भी तोड़ दिया। घर में रखे बक्से को तोड़ कर कीमती गहने, कांसा-पीतल के बर्तन, कई जरूरी कागजात, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, राशनकार्ड व अन्य सामान लेकर आराम से चलते बने। उन्होंने बताया कि बक्से में रखे 30 हजार की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए जिसे वे लौटने के बाद अपने खाते में जमा करने वाले थे। इसके बाद पड़ोस के लोगों को तत्काल इसकी सूचना दी। तत्काल इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पुलिस की कोई गश्ती ही नहीं होती है। पुलिस यहां पर मेन रोड तक ही रहती है। मुहल्ले में नहीं आती है। रात के वक्त आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्व विचरण करते हैं जिस पर कोई एक्शन नहीं होता है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play