place Current Pin : 822114
Loading...


इलाज के दौरान गोमिया के छात्र की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

location_on Gomia access_time 28-Sep-22, 10:34 AM

👁 2577 | toll 1840



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के चुट्टे पंचायत अंतर्गत तुइयो ग्राम निवासी गिरिधारी महतो के पुत्र पंकज कुमार महतो (21) स्नातक के छात्र की रांची रिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तुइयो गांव निवासी गिरिधारी महतो का पुत्र पंकज कुमार रामगढ़ में रहकर पढ़ाई करता था। बीते 19 सितंबर को रामगढ़ में ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था तभी से वह बेहोशी के हालत में रांची रिम्स में इलाजरत था। लेकिन सोमवार देर रात अचानक उसकी तबियत और बिगड़ने लगी और मंगलवार अहले सुबह उसकी मौत हो गई। शव पैतृक निवास तुइयो गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। छात्र का शव देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिता गिरिधारी महतो ने बताया कि रांची पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को हमें सौप दिया गया है। माता शीला देवी, छोटा भाई छत्रधारी महतो, बहन पूनम कुमारी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर उपस्थित जिप सदस्या विमला देवी, चंद्र भूषण महतो, डब्लू महतो, रितलाल महतो, जगरनाथ महतो, विशेश्वर महतो, झरीलाल महतो, रूपलाल महतो, तालेश्वर महतो, अर्जुन महतो, खगपत महतो, जगदीश महतो, भुनेश्वर महतो, रंजीत किस्कु, नारायण महतो, लखेंद्र गंझू, अजय रविदास, भगन रविदास, टेकलाल महतो, उमेश महतो, संतोष महतो, रामदेव महतो आदि ने गहरा शोक जताया है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play