place Current Pin : 822114
Loading...


प्रवासी मृतक मजदूर का शव पहुंचा गोमिया, डेंगू से हुई थी मौत

location_on Gomia access_time 21-Sep-22, 06:59 AM

👁 985 | toll 698



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत के मंगरो गांव निवासी प्रवासी मृतक मजदूर भीमा कुमार अगरिया (24) का शव मंगलवार को उनका पैतृक गांव मंगरो पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, मृतक की मां मलवा देवी व बहन मालती देवी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी। गांव के सैकड़ों लोगों का हुजूम मृतक के एक झलक पाने व पीड़ित परिवार को ढाढ़स बांधने उसके घर उमड़ पड़ा। जानकारी देते हुए मां मलवा देवी ने बताया कि शाम को मोबाइल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उनके पुत्र भीमा कुमार अगरिया की 17 सितंबर को डेंगू की वजह से उसकी मौत हो गई है। भीमा मुंबई के किसी होटल में काम करता था जहां काम करने के दौरान वह बीमार हो गया था और शनिवार को उसकी मौत हो गई। उनका पुत्र पूरे परिवार का एकलौता कमाऊ था जो होली से पूर्व मुंबई काम करने गया था। परिवार के पालन-पोषण का सारा भार मृतक पर ही था। बताया कि अब उनके समक्ष भरण पोषण का विकट संकट खड़ा हो गया हैं। मौके पर चतरोचट्टी के मुखिया महादेव महतो, पंसस सुमिता कुमारी, वार्ड सदस्य सोहन महतो, बिरबल महतो, विश्वनाथ अगरिया, दुःखन अगरिया, हामिद अंसारी, जगलाल महतो, हेमलाल महतो, चेतलाल महतो, लतीफ अंसारी आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play