गोमिया। भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे के नेतृत्व में गुरुवार की शाम पश्चिम बंगाल के सांसद अधीर रंजन चौधरी का साड़म में पुतला दहन किया गया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी बोल कर असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है और राष्ट्र की सर्वोच्च पद का अपमान किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को अब खलने लगी है कि कोई गरीब, कोई आदिवासी महिला संविधान की सर्वोच्च पद पर आसीन कैसे हो सकती है, कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। कहा कि अधीर रंजन ने सर्वोच्च पद को अपमानित किया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से अधीर के खिलाफ कार्रवाई करने सहित पूरे देश से माफी मांगने की भी बात कही।
कार्यक्रम को भाजपा नेत्री चंदना डे, बोकारो जिला मंत्री एसटी मोर्चा के दरबारी मांझी बोकारो जिला युवा मोर्चा मंत्री विनोद यादव, मंडल महामंत्री राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष राम भरत सिंह, तारमेशवर प्रजापति, ने संबोधित किया।
मौके पर धनेश्वर प्रसाद, राजकुमार लाहा, दीपक चौधरी, अमन वर्मा, विनोद ठाकुर आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।