place Current Pin : 822114
Loading...


वज्रपात से खलिहान में खेल रहे दो बच्चों में से एक बच्चे व पास खड़े एक मवेशी की मौत, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, गोमिया सीएचसी में चल रहा इलाज

location_on Gomia access_time 14-Jul-22, 11:09 PM

👁 1194 | toll 899



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया से 6 किलोमीटर दूर आईईएल थाना का सीमाना विष्णुगढ़ प्रखंड के नेरकी पंचायत अंतर्गत नेरकी खुर्द के टोला झंडी में गुरुवार को हुए तेज वज्रपात से एक बच्चे की मौत व दूसरे की गंभीर रूप से घायल हो जाने से गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार दो बच्चे चाचा-भतीजा गुरुवार की शाम खलिहान में खेल रहे थे, इसीक्रम में वज्रपात की घटना में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल सूचना मिलने पर गाँव वालों ने मिलकर घरेलू उपचार करते हुए दोनों बच्चों को माथा बाहर रखकर शरीर गोबर में गाड़ दिया। कुछ देर बाद एक की हालत में सुधार हुई जबकि दूसरा अचेतावस्था में लेटा रहा, जिसके बाद दोनों को गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। मृत बच्चे के पिता रामसागर मुर्मू से मिली जानकारी के अनुसार गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित नेरकी पंचायत के झंडी टोला में (रामसागर मुर्मू) उनके 6 वर्षीय बेटे सगुन मुर्मू और सुरेश मुर्मू के 10 वर्षीय बेटे सचिन मुर्मू जो रिश्ते में चाचा भतीजा हैं एक साथ खलिहान में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां तेज आवाज के साथ वज्रपात हो गई और दोनों बच्चे इसकी जद में आ गए। जिससे भतीजे सगुन मुर्मू की मौत हो गई। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सह पेशे से शिक्षक दुर्गा मरांडी ने बताया कि शाम चार बजे बच्चे घर कब बाहर खेल रहे थे हल्की बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली चमकी जिसके चपेट में दोनों बच्चे आ गए। आनन फानन में निजी वाहन से गोमिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद अब स्थिति खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने बताया कि बज्रपात की चपेट में उनके गोतिया बाबूदास मुर्मू का एक बैल भी आ गया और उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की मां मंजू देवी, बड़ी मां बसंती देवी, बड़े पिताजी बाबूदास मुर्मू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में गोमिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज कर रही महिला चिकित्सक डॉ. कुमारी संगीता ने बताया कि बज्रपात की घटना में दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें एक की मौत अस्पताल लेन से पूर्व ही हो चुकी थी जबकि दूसरा इलाजरत है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play