place Current Pin : 822114
Loading...


धनबाद मुख्यालय प्रथम जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक ने गोमिया जीआरपी थाने का किया औचक निरीक्षण, लिया जायजा

location_on Gomia access_time 29-Jun-22, 10:07 PM

👁 615 | toll 393



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। रेल मंडल धनबाद मुख्यालय- प्रथम (01) जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव कुमार बेसरा बुधवार को गोमो-बरकाकाना रेलखंड के गोमिया जीआरपी थाना पहुंचे और थाना भवन का जायजा लिया। डीएसपी बेसरा ने इस दौरान पुलिस कार्यालय, बैरक और आवास सहित यूडी रजिस्टर, केस फ़ाइल व अन्य कागजती संधारणों का निरीक्षण किया। वहीं जीआरपी थाना पुलिस को कार्य निर्वाह के दौरान आ रही विभिन्न परेशानियों से भी रूबरू हुए। निरीक्षण के दौरान डीएसपी को बैरक में कई कमियां भी मिली। उन्होंने थाना प्रभारी महेश्वर महतो से रेल धनबाद को पत्राचार करने की बात कही। उन्होंने अपने स्तर से भी बैरक निर्माण की दिशा में सार्थक पहल की बात भी कही। पुलिस उपाधीक्षक प्रथम ने इस दौरान कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन धनबाद रेल मंडल के सभी जीआरपी थानों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। इसी बाबत आज गोमिया रेल जीआरपी थाना का रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने इस दौरान जीआरपी कर्मचारियों को कार्य निर्वाह करते समय बरती जाने वाली सुरक्षा को भी ध्यान रखने की बात कही। मौके पर एएसआई शिवाजी सिंह, टेकलाल प्रसाद मेहता, संजय कुमार, रणबीर कुमार, संजय कुमार आदि जवान मौजूद थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play