place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया बैंक मोड़ में हुए सड़क दुर्घटना में बड़की चिदरी पंचायत के चार घायल, सभी गोमिया से मुंबई घूमने जा रहे थे

location_on Gomia access_time 08-Jun-22, 11:55 PM

👁 398 | toll 204



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। आईईएल थाना अंतर्गत गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क मार्ग स्थित गुरुद्वारा के समीप बुधवार शाम हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय आईईएल थाना पुलिस और आमजन के सहयोग से आईईएल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों के प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवती सहित चार लोग बिना रजिस्ट्रेशन होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार विष्णुगढ़ की ओर से आ रहे थे तभी अचानक गोमिया से विष्णुगढ़ की ओंर जा रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। दोनों ओंर से हुए टक्कर में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। उनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचनोपरांत आईईएल थाना के एसआई पिंकू सिंह सदलबल मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आईईएल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई पिंकू सिंह ने बताया कि सभी घायल चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की चिदरी पंचायत के कढ़मा के बताए जा रहे हैं। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचनोपरांत पहुंची घायल के परिजन रेखा देवी ने बताया कि वे उनके पुत्र श्रवण कुमार, पुत्री दीपा कुमारी सहित गांव के ही दशरथ कुमार महतो उसकी पत्नी चिंता देवी सहित विजय कुमार महतो मुंबई घूमने जा रहे थे। बताया कि उसके पति जेठू महतो मुंबई में काम करते हैं बुधवार को गोमिया रेलवे स्टेशन से हमलोगों का टिकट था। बताया कि हमलोग कढ़मा से अलग अलग बाइक ओर सवार होकर निकले थे। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। जिनका सड़क दुर्घटना हुआ है। घायलों में विजय कुमार महतो, दशरथ कुमार महतो, श्रवण कुमार महतो शामिल हैं जिन्हें पैर व माथे में गंभीर चोटें आई हैं वहीं दीपा कुमारी को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play