गोमिया। कोनार डैम जलाशय से जरकुंडा के अजीत महतो एवं महावीर महतो नामक मछुआरों ने शनिवार की अहले सुबह लगभग 30 किलो की एक ब्रिकेट मछली पकड़ी। इतनी बड़ी मछली पकड़े जाने की खबर सुनकर मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मछली का वजन व आकार इतना बड़ा था कि लोग उसे आसानी से उठा नहीं पा रहे थे। मछुआरों ने बताया कि कोनार जलाशय में काफी बड़ी-बड़ी मछलियां हैं, परंतु कभी कभार ही इतनी बड़ी मछली पकड़ में आती है। साथ ही कहा कि जलाशय से बहुत से मछुआरों की जीविका चलती है। मछुआरे केज बनाकर मछली पालन करते हैं।