गोमिया। गोमिया जिला परिषद भाग एक की निवर्तमान जिला परिषद सदस्या बसंती देवी ने गुरुवार को गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत से मुखिया अभ्यर्थी के रूप में निर्वाचन पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिस आशा विश्वास के साथ हुरलुंग की जनता ने पूर्व के मुखिया प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया, वह अभी तक अधूरा है। आशातीत विकास नहीं होने से लोगों में निराशा है। लोग बदलाव चाह रहे हैं, अगर हुरलुंग की जनता मुझे मुखिया के रूप में मौका देती है तो बहुत जल्द हुरलुंग का सर्वांगीण विकास कर आदर्श पंचायत के रूप में पहचान दिलाने का कार्य करूंगी। उन्होंने इस दौरान जनता से समर्थन की अपील को दोबारा दोहराया।
मौके पर बालेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, रेवतलाल महतो, आजाद अंसारी, छोटी अंसारी, अंसार अंसारी, औरंगजेब अंसारी, हैदर अली, महादेव महतो, निर्मल महतो, प्रसादी महतो, असरफ अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मनीर अंसारी, मोजामीद अंसारी, भुनेश्वर महतो, जलेश्वर महतो, इन्द्रनारायण महतो, कैलाश महतो, टेकलाल महतो आदि मौजूद थे।