place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया के पलायित मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे में हुई सड़क दुर्घटना में मौत, शव आने के इंतजार में मां की पथराई आंखें, सूखे आंसू

location_on Gomia access_time 07-Apr-22, 12:15 PM

👁 1794 | toll 1227



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड क्षेत्र में एक के बाद एक मजदूरों का पलायन और कुछेक की कार्य निर्वाह के दौरान मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुट्टे पंचायत के टोला नयाटांड़ निवासी रवि कुमार अगरिया (23) (RAVI KUMAR AGARIYA) जीविका चलाने के लिए किए पलायन के दौरान बलि की भेंट चढ़ गए। उसकी मौत महाराष्ट्र के पुणे सतारा में बुधवार मध्य रात्रि को मौत हो गयी। वह पुणे के सतारा में निजी कंपनी के अधीन सरिया सेंट्रिंग का काम करता था। छोटे भाई करण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को सड़क पार करने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हे वहीं के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गयी। सूचनोपरांत से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। भाई करण ने बताया कि दुर्घटना के दौरान उसके पिता परमेश्वर अगरिया भी मृतक भाई के साथ मौजूद थे। बताया कि उसका विवाह 11 माह पूर्व हीं हुआ था वे अपने पीछे अपनी मां फूलकुमारी देवी, पत्नी रेखा देवी को छोड़ गया है। बताया कि गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार तक शव पुनः पैतृक आवास पहुंच जाएगा। बताया कि अब उनके परिवार में पुनः रोजी रोटी का संकट गहराने की संभावना बढ़ गई है। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट कर उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके। वही परिजनो ने सरकार और जनप्रिनिधियो से मदद की गुहार लगायी है। बहरहाल मौत की सूचना के बाद से ही मृतक की मां के रो-रोकर आंखों के आंसू सुख कर पथरा सी गई हैं, चाचा पवन अगरिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play