place Current Pin : 822114
Loading...


अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन बिल 2022 पारित होने पर भोक्ता समाज में हर्ष: रामचंद्र, भोक्ता समाज ने मंत्रियों को कहा- धन्यवाद !!

location_on Gomia access_time 01-Apr-22, 07:55 PM

👁 715 | toll 429



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लटकुट्टा स्थित गांजोरी मंदिर में शुक्रवार को खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की एक बैठक संघ के जिला सचिव रामचंद्र गंझू की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव ने भोक्ता समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बीते बुधवार को राज्यसभा में अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन बिल 2022 पारित होने पर भोक्ता समाज में हर्ष है, उन्होंने इसके लिए मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह मंत्री अमित शाह एवं झारखंड सरकार के वर्तमान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सहित दोनों सदनों के सदस्य गणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। इस बैठक में संघ के जिला सचिव रामचंद्र गंझू ने बताया कि अनुसूचित जनजाति होने से हम लोगों को राज्य में पहचान बनेगी एवं समाज के बच्चे, महिलाएं शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी विशेष प्रकार से लाभान्वित होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला संरक्षक लालमोहन गंझू, श्यामसुंदर गंझू, लालमोहन सिंह भोगता, शिशिर गंझू, संतोष गंझू, बलराम गंझू, अरुण गंझू, बैजनाथ गंझू, रवि गंझू, आंचल देवी, शिखा कुमारी, उदय कुमार गंझू, ईशा कुमारी, बासु देवी, दिलीप कुमार गंझू, सावित्री देवी, देवंती देवी, लखन गंझू, हेमंत गंझू आदि उपस्थित थे। बता दें कि राज्यसभा ने बुधवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी गई जिसमें झारखंड में भोगता समुदाय को अनुसूचित जातियों की सूची से हटाकर अनुसूचित जनजाति की सूची में डालने तथा कुछ अन्य समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के प्रावधान हैं। उच्च सदन ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा पेश किए गए संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को भोक्ता समाज द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play