place Current Pin : 822114
Loading...


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीआरपीएफ ने छात्राओं को किया जागरूक, कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में आगे

location_on Gomia access_time 08-Mar-22, 08:54 PM

👁 480 | toll 288



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। सीआरपीएफ 26 में बटालियन के कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन बी कंपनी के सहायक कमांडेंट शिबू मलिक व ई कंपनी के सहायक कमांडेंट मुन्ना लाल ने मंगलवार को अपने संबंधित क्षेत्रों में संचालित सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चियों की बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया और स्कूली छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुमरा पहाड़ में छात्राओं को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट शिबू मलिक ने कहा महिलाओं को सम्मान देने, अधिकार देने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व मे मनाया जाता है। उन्होंने कहा महिलाओं के हौसले को बुलंद करने और समाज मे फैली असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है, हमें महान महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और शपथ लेनी चाहिए कि हम अबला नहीं बल्कि सबला हैं। इसीप्रकार ई कंपनी के सहायक कमांडेंट मुन्ना लाल ने कोनार डैम डीवीसी उच्च विद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आज के समय में महिलाएं सहारा लेने वाली अबला नहीं बल्कि सशक्त सहारा देने वाली है। युवतियां भारतीय सेना, पायलट, सभी सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों व हर क्षेत्र में हुनर को प्रदर्शित कर रही है। हम सबको मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को दूर करके बालविवाह, भ्रूण हत्या तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे सभी अत्याचारो को रोकना है। इस अवसर पर सभी को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संजय कुमार दास, शंकर ठाकुर, सरिता करकेट्टा, हिरामन राम, बिंदेश्वरी रविदास, बिष्णु महतो आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play