place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

location_on Gomia access_time 23-Jan-22, 09:20 PM

👁 978 | toll 682



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को गोमिया बैंक मोड़ से गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ तक पदयात्रा व पोस्ट ऑफिस मोड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को हटाने, 1932 का खतियान लागू करने जैसी लिखी तख्तियां अपने हाथों में रखी थी। वक्ताओं ने खोरठा व संथाली में नारेबाजी कर भोजपुरी, मगही व अंगिका का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत में भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्वीकार नहीं किया जाएगा। लड़ के लिए हैं झारखंड मर के लिए है झारखंड किसी भी कीमत में झारखंड में बाहरी भाषा नही चलने देंगे। कहा कि इसे अगर जल्द ही नहीं हटाई गई तो झारखंडी भाषा संघर्ष समिति जल्द ही बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष प्रमोद मुर्मू ने कहा कि बहुत बड़े पैमाने पर आंदोलन पूरे धनबाद और बोकारो क्षेत्र में किया जाएगा। आम जनमानस को जागरुक किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर हर गांव में बैठक होगी। झारखंड हमें आसानी से नहीं मिला लड़ के लिए हैं। इस मौके पर झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संयोजक मंडली के इमाम सफी, हलधर महतो, संतोष महतो, भुनेश्वर महतो, नरेश तुरी, अमृत मरांडी, दिलीप महतो, शिवचंद मांझी आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play