गोमिया। गोमिया प्रखंड के साड़म बंगाली टोला निवासी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमचंद्र डे (100) का देहांत बीती रात इलाज के दौरान हो गया। जिससे गांव में मातम का माहौल है।
संदीप कुमार दे ने बताया कि उनके पिता दशकों से भाजपा से जुड़े हुए थे। बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे बीते रात रांची के एक निजी अस्पताल इलाज में उनका हृदयगति रुकने से मौत हो गया। बताया कि बीते वर्ष 12 अक्टूबर को 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बर्थडे भी मनाया था।
भाजपा नेता के निधन पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, गोमिया प्रखंड बीस सूत्री सदस्य पंकज पांडेय, निवर्तमान उप मुखिया उप मुखिया विकास कुमार जैन, भाजपा के प्रवीण कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।